ख़बरगुरु रतलाम 28 जनवरी 2019 : शीत लहर एवं तापमान में गिरावट के दृष्टिगत सीबीएसई सहित रतलाम जिले के सभी स्कूलों में 29 जनवरी को नर्सरी से लेकर आठवी तक की कक्षायें संचालित नहीं की जाएगी। इन कक्षाओं के बच्चों के लिए अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश जिले के सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों में लागू होगा परन्तु स्कूलों के शिक्षकगण तथा स्टाफ अपना कार्यालयीन कार्य संपादित करेंगे। इसी तरह शीत लहर को देखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार जिले की आंगनवाड़ियों में भी बच्चे नहीं आएंगे।
29 जनवरी को स्कूलों की नर्सरी से आठवी तक की कक्षायें संचालित नहीं होगी
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


