खबरगुरू (रतलाम) 13 अक्टूबर। रतलाम और खरगोन में नए कलेक्टर की पदस्थापना कर दी गई है। आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त एवं अपर सचिव वित्त विभाग भास्कर लक्षकार रतलाम व अपर आयुक्त उच्च शिक्षा कर्मवीर शर्मा खरगोन कलेक्टर बनाए गए। इसी तरह आदित्य प्रताप सिंह को जबलपुर और असित यादव को भिंड का पुलिस अधीक्षक बनाया है।



