उज्जैन। मक्सी रोड स्थित पांड्याखेड़ी चौराहा के समीप एक कुएं से एक व्यक्ति की लाश मिली थी जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पांड्याखेड़ी निवासी अंबाराम पिता छोगाजी मालवीय ने चिमनगंज पुलिस को रविवार दोपहर १२.३० बजे के लगभग सूचना दी कि पांड्याखेड़ी चौराहा स्थित रमेश सेठ के कुएं में एक व्यक्ति की लाश पानी में तैर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मृतक की उम्र ३० से ३५ वर्ष के बीच है लेकिन अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का खुलासा हो पाएगा। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक एम.एस. अलावा द्वारा की जा रही है।
कुएं में मिली लाश की नहीं हो पाई शिनाख्त
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


