उज्जैन। जयसिंहपुरा में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने सोनू पिता संतोष शर्मा की रिपोर्ट पर रवि प्रजापत और उसकी पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जबकि सोनू पति रवि प्रजापत के खिलाफ गोविंद एवं आकाश के खिलाफ कायमी की है। इसी प्रकार महाकाल थाना पुलिस ने जयसिंहपुरा निवासी दीपक पिता धन्नालाल माली की रिपोर्ट पर अभिषेक माली एवं गोलू माली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। दीपक ने आरोप लगाया कि पुराने विवाद के चलते दोनों ने रास्ता रोककर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं महाकाल अखंड कॉलोनी निवासी नीलेश पिता कुलदीप पहलवान की रिपोर्ट पर महाकाल थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने नीलेश को चारधाम पार्किंग के सामने रोककर मारपीट की।
जयसिंहपुरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
Prev post
कुएं में मिली लाश की नहीं हो पाई शिनाख्त
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


