उज्जैन। बडऩगर-बदनावर के बीच ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बडऩगर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदनावर निवासी राकेश पिता रमेशचंद्र ढोली, ईश्वर पिता नारायण ढोली, अशोक एवं धन्नालाल अलग-अलग बाइक पर बैठकर ग्राम ढोलाना से बदनावर जा रहे थे। १७ अक्टूबर की शाम ६.३० बजे के लगभग बदनावर रोड स्थित ढोलाना टोल टैक्स के समीप एक ट्रैक्टर चालक ने बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे चारों घायल हो गए। इनमें से राकेश की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
टै्रक्टर की टक्कर लगने से मौत
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


