उज्जैन। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर प्राण घातक हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। झारडा के समीप यशवंतखेड़ा निवासी रमेश पिता प्रेमा बंजारा एवं ग्राम नागगुराडिय़ा निवासी मांगूसिंह पिता मोहरसिंह राजपूत के बीच जमीन पर कब्जा करने की बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया। झारडा पुलिस ने रमेश पिता प्रेमा बंजारा की रिपोर्ट पर मनोहर सिंह पिता मोहरसिंह, मांगूसिंह पिता मोहरसिंह, वीरेन्द्रसिंह पिता देवीसिंह, कमल पिता करणसिंह निवासी नाग गुराडिय़ा एवं शंकरीबाई पति कालू निवासी यशवंतखेड़ा के खिलाफ ३०७ एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जबकि मांगूसिंह की रिपोर्ट पर रमेश बंजारा, राहुल पिता रमेश एवं पप्पू पिता बग्गा बंजारा निवासी यशवंतखेड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जमीन विवाद को लेकर प्राणघातक हमला
Prev post
टै्रक्टर की टक्कर लगने से मौत
Next post
विरोध करने पत्थर मारकर सिर फोड़ा
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


