खबरगुरू (रतलाम) 22 जून। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है।आज मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का रेड ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे में 4 से 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऊपरी हवा का चक्रवात गुजरात में सौराष्ट्र व कच्छ के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरब सागर से आ रही नमी के कारण मंगलवार को दक्षिण पश्चिमी मप्र में इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास जिले के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।


