खबरगुरू (रतलाम/सैलाना ) 7 जुलाई। मुस्लिम समाजजन ने रविवार को जिलेभर में मोहर्रम का पर्व मनाया। रात में ताजिये निकाले गए। इसमें अखाड़ों के कलाकारों ने करतब दिखाए। सैलाना तहसील में देर रात जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाए जाने से हिंदू संगठनों में नाराजगी है। हिंदूवादी संगठनों ने सैलाना बन्द किया, थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया। बैनर जलाने का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।



सैलाना बंद कर किया प्रदर्शन
दरअसल, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात जिले भर में मुस्लिम समाजजन ने मोहर्रम के जुलूस निकाले हैं। वीडियो वायल हो रहा है जिसमें सैलाना तहसील में मोहर्रम के जुलूस में करतब दिखाने के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जला है। वीडियो में दिखाई दे रहा है मुंह से आग निकालने के करतब के दौरान बैनर का निचला हिस्सा जल गया है। इस कृत्य से नाराज हिंदू संगठनों ने सोमवार सुबह सैलाना बंद कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी दिखाई हुए थाने का घेराव किया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
घटनास्थल पर हिंदू संगठनों ने किया चालीसा का पाठ
हिंदू संगठनों ने घटनास्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। संगठनों का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया और यह भगवा ध्वज व हिंदू राष्ट्र के प्रतीक का अपमान है। इसको लेकर स्थानीय हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस जांच में जुटी गई है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा सभी से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।



