Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम :BA की छात्राओं को थमा दिया था B.Sc का पेपर, सभी छात्राएं हुई फेल, कलेक्टर से लगाई न्याय दिलाने की गुहार

रतलाम :BA की छात्राओं को थमा दिया था B.Sc का पेपर, सभी छात्राएं हुई फेल, कलेक्टर से लगाई न्याय दिलाने की गुहार

खबरगुरु (रतलाम) 25 जुलाई। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला है। यहां BA कक्षा की छात्राओं को परीक्षा में B.Sc का पेपर दे दिया गया था। परीक्षा परिणाम में सभी छात्राओं को फेल कर दिया गया है। सभी छात्राएं कलेक्टर के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंची।

कलेक्टर को समस्या बताती छात्राएं

दरअसल, शासकीय महाविद्यालय सैलाना की BA तृतीय वर्ष की छात्राएं शुक्रवार सुबह कलेक्टर के पास पहुंची थी। छात्राओं के अनुसार उन्हें 7 अप्रैल को भाषा एवं संस्कृति और इंग्लिश लैंग्वेज कम्युनिकेशन के पेपर में B.Sc कक्षा का पेपर थमा दिया गया था। छात्राओं द्वारा जब आपत्ति दर्ज कराई गई तो उन्हें यूनिवर्सिटी द्वारा बीए में कन्वर्ट करने का बताया गया।

बीए कक्षा की छात्राओं को दिया गया बीएससी का पेपर

पेपर देने के पश्चात सभी छात्राओं ने कॉलेज की प्राचार्य से भी इस बारे में बात की तो प्राचार्य द्वारा आगे से ही प्रॉब्लम हुई है का कह समाधान की बात कही। इसके लिए उनसे एप्लीकेशन भी लिखवाई गई थी। परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तब सभी छात्राओं को उस पेपर में फेल कर दिया गया।परीक्षा परिणाम आने के बाद शासकीय महाविद्यालय सैलाना में जब छात्राओं ने बात की तो प्राचार्य ने हम कुछ नहीं कर सकते कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।

अब सभी छात्राएं कलेक्टर राजेश बाथम के पास पहुंची और न्याय दिलाने की गुहार लगाने लगी। कलेक्टर ने तुरंत पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, रतलाम के प्राचार्य वाय.के. मिश्रा को फोन किया और उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

छात्रा कुसुम ने बताया परीक्षा हाल से लेकर परीक्षा होने के बाद सभी ने BA की जगह B.Sc कक्षा के पेपर मिलने की बात बताई थी। उन्होंने प्राचार्य से भी संपर्क भी किया तब उन्हें आगे से मिस्टेक होने की बात कह कर विश्वविद्यालय स्तर पर पेपर को बीए में कन्वर्ट करने की बात कही गई थी। सभी को आश्चर्य तब हुआ जब सभी को जिन्हें बीएससी का पेपर मिला था उन्हें फेल किया गया है। शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई है। सभी का एक साल बर्बाद हो रहा है। इसलिए हम सभी आज कलेक्टर के पास न्याय के लिए आई है।

 

उचित कार्रवाई के लिए लीड कॉलेज प्राचार्य वाय के मिश्रा को कहा है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से बात की है। बच्चों का नुकसान ना हो, निर्देशित किया है।

 

 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!