Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रविवार को होगी अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा, 500 से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल, श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मिलेंगे स्मार्ट पुरस्कार

रविवार को होगी अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा, 500 से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल, श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मिलेंगे स्मार्ट पुरस्कार

खबरगुरु (रतलाम) 2 अगस्त। विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता को परखने और उन्हें भविष्य में होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्वेश्य से रविवार 2 अगस्त को प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित होने जा रही है । परीक्षा का आयोजन अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा करवाया जा रहा है। परीक्षा कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम में होगी। 

विशेष आयोजन से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं विद्यार्थी 

संस्था के निदेशक डॉ राकेश कुमावत ने बताया की इस विशेष प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता को परखने के साथ भविष्य में आने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में मार्गदर्शन करना भी है। इस प्रकार के विशेष आयोजन से विद्यार्थी UPSC, NEET, JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं। इस प्रकार की परीक्षाएं छात्रों में शिक्षा के प्रति सजगता, प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी, और समर्पण की भावना को जन्म देती हैं। “आज के विद्यार्थी ही कल के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासक होंगे। हमें उन्हें अभी से तैयार करना है, ताकि उनका आत्मविश्वास और दिशा दोनों स्पष्ट हो,” – ऐसा संस्थान द्वारा कहा गया।

रतलाम के विभिन्न विद्यालयों से 527 विद्यार्थी लेंगे भाग 

इस परीक्षा में रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों से 527 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में ली जाएगी। परीक्षा के पश्चात प्रत्येक कक्षा (8वीं, 9वीं, 10वीं) से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें स्मार्ट टैबलेट, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट नोटपैड शामिल हैं। कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे विषयों से लिए गए होंगे, जो बच्चों की तार्किक सोच, विषय की समझ, और समय प्रबंधन कौशल का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा और उनके शैक्षणिक पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!