खबरगुरु (नई दिल्ली) 6 अगस्त। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मलहोत्रा ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बताया कि बैठक में रेपो रेट को यथावत रखने का फैसला हुआ है। प्रमुख ब्याज दर 5.5 फीसदी पर ही बनी रहेगी। RBI ने जून में ब्याज दर 0.50% घटाकर 5.5% की थीं। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज यानी 6 अगस्त को इसकी जानकारी दी।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि सुस्त और असमतल है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। जोखिम दोनों ओर संतुलित और भू-राजनीतिक तनाव बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। RBI गवर्नर ने कहा कि कमेटी के सभी मेंबर्स ब्याज दरों में स्थिर रखने के पक्ष में थे। टैरिफ अनिश्चितता के कारण ये फैसला लिया गया है।


