Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: भारी बारिश के कारण जिले में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल

रतलाम: भारी बारिश के कारण जिले में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल

खबरगुरु (रतलाम) 3 सितम्बर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कई इलाकों में जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। इसी को देखते हुए कलेक्टर राजेश बाथम ने 4 सितम्बर को कक्षा 8वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा 9 वीं से लेकर 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

मौसम की गंभीर परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है। जिले में अतिवृष्टि होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/ सीबीएसई/आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबंध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिन का 4 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। आदेश में बताया गया है कि शिक्षक अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में पहुंचेंगे, साथ ही कक्षा 9वी से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होगी।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!