खबरगुरु (रतलाम) 16 सितम्बर। अखिल भारतीय नार्मदीय महासभा के आगामी चुनावों के लिए आलोक बिल्लोरे अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में रतलाम पधारे। इस दौरान उन्होंने शहर में समाजजनों से मुलाकात की । आलोक बिल्लोरे ने अपने संबोधन में कहा, “नार्मदीय महासभा के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। हमें समाज के हित में काम करने और नये युग की शुरुआत करने का अवसर मिला है। मैं आप सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वादा करता हूँ और महासभा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी प्राथमिकता समाज के हर वर्ग की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। हमें एकजुट होकर काम करना होगा और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। बिल्लोरे द्वारा अपनी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई ।
साथ ही अमेरिका से पधारे समाजसेवी एवं साहित्यकार दिनेश बिल्लोरे ने भी अपने उदबोधन में समाज के लिए अच्छे मन एवं एकजुट होकर कार्य की बात कही । अमेरिका में रहकर भी भारत में समाजजनों की सेवा करने को ईश्वर का दिया अवसर बताया ।
आलोक बिल्लोरे के आगमन पर रतलाम मन्दसौर ईकाई अध्यक्ष प्रवीण अत्रे , सचिव डॉ.सुरेश शर्मा, महिला अध्यक्ष भावना शर्मा , युवा अध्यक्ष शुभम शर्मा, कोषाध्यक्ष एस पी पाराशर , संरक्षक महेश गीते, प्रदीप शर्मा , महिला सचिव नूतन भट्ट , गरिमा चवरे , सुषमा नारमदेव, निशांत चवरे, प्रदीप शर्मा (पुलिस विभाग) सहित अन्य समाजजनों ने स्वागत किया । कार्यक्रम के अंत में अतिथिद्वय का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । इस अवसर इंदौर से पधारे हेमंत गावशिन्दे, रामकृष्ण गार्गव और गणेश भारद्वाज सहित वरिष्ठ सदस्या मंजुला गीते, ज्योति शर्मा, ज्योति पाराशर, रचना शर्मा, दीपाली बड़ौले, प्रियंका अत्रे सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे ।


