खबरगुरु (धार) 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर मध्यप्रदेश के धार में जनसभा को संबोधित किया। वे यहां बदनावर में पीएम मित्र पार्क के साथ ही कई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। पीएम मित्रा पार्क से लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। इस दौरान उन्होंने विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा कि हमारी माताएं – बहनें नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार हैं। पीएम ने कहा- आज कौशल और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। मैं उनको नमन करता हूं। अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों-बहनों को भी प्रणाम करता हूं।


पीएम ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की। पीएम ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की।

पीएम ने कहा कि आज मैं एमपी की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनिमिया सबसे विकट संकट है। हमारी सरकार इन्हें इससे बचाने मिशन चला रही है। 2023 में एमपी के शहडोल से इस मिशन की शुरुआत की। यहीं से सिकल सेल क्लिनिक का पहला कार्ड दिया था। अब तक इस मिशन के तहत 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रिनिंग हो चुकी है। सिकल सेल से आज लाखों आदिवासियों का जीवन सफल हुआ है। ये मिशन भविष्य की पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि आज की ये पीढी स्वस्थ होगी तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ हो जाएगी। इसलिए सिकल सेल एनिमिया की जांच जरूर कराएं।

धार ज़िले के भैंसोला में आयोजित कार्यक्रम में कुमारी आराधना कलमी को देश का एक करोड़वां सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग कार्ड प्रदान किया।
पीएम ने कहा- धार के पीएम मित्र पार्क में बुनाई के लिए जरूरी सामान जैसे– कपास और रेशम आसानी से उपलब्ध होगा, क्वालिटी चेक आसान होगी, मार्केट तक पहुंच बढ़ेगी, यहां स्पीनिंग होगी, प्रोसेसिंग होगी और यहीं से निर्यात होगा। दुनिया के बाजार में मेरे धार का नाम भी चमकेगा।
दुकानों पर लिखें- गर्व से कहो ये स्वदेशी है
हम जो भी चीजें खरीदें, उसमें सबसे पहले देखें कि यह हमारे देश में बना हुआ है। इसमें हमारे देशवासियों के मेहनत का पसीना है। मेरे मध्यम वर्गीय भाई-बहनों के जो सपने हैं, उन्हें पूरा करने के लिए बहुत धन की जरूर है। 22 सितंबर से, नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की कम दरें लागू होने जा रही हैं। हमें स्वदेशी चीजें खरीदना है। पीएम ने कहा कि मैं राज्य सरकार से भी कहना चाहता हूं कि वे अभियान चलाएं कि दुकानों पर लिखा हो कि गर्व से कहो ये स्वदेशी है।
ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता, ये घर में घुसकर मारता है – पीएम
पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया। ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है। ये घर में घुसकर मारता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से विश्व को नए भारत के रूप में परिचय कराया- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश किसानों की ट्रेडिशनल फसल कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से निर्यात के लिए विश्व का मार्केट खोलने की अद्वितीय जगह बन रहा है। सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से विश्व को नए भारत के रूप में परिचय कराया है। दुनिया आश्चर्य में डूबी है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा पुल और आजादी के 78 साल बाद मिजोरम में ट्रेन पहुंची है। जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा ब्रिज भी पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बना है। मैं आपका मध्य प्रदेश की धरती पर स्वागत करता हूं।
पीएम मित्रा पार्क उद्योगों, युवाओं के लिए रोजगार और खेती-किसानी के लिए तीनों के सामंजस्य से मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात- मंत्री चैतन्य काश्यप
MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा- पीएम मित्रा पार्क उद्योगों, युवाओं के लिए रोजगार और खेती-किसानी के लिए तीनों के सामंजस्य से मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। अभी तक करीब 60 कंपनियों के एंग्रीमेंट हो चुके हैं। 20 हजार करोड़ का इन्वेंस्टमेंट है। हम यहां 700 करोड़ की लागत से अल्ट्रा मॉर्डन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण कर रहे हैं।


