खबरगुरु (रतलाम) 18 सितम्बर। पैसों के लेनदेन के मामले में कुछ युवकों ने मिलकर 45 वर्षीय युवक को बंधक बनाया। युवक को 7 दिनों तक बंधक बनाकर जंगल में छुपा कर रखा था। पुलिस ने बंधक बनाए गए युवक को मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
युवक को कार में बंधक बनाकर ले गए थे आरोपी
14 सितंबर को फरियादी निर्मलाबाई मेघवाल निवासी सांकरिया प्रतापगढ़ राजस्थान अपने पति बालूराम पिता देवीलाल मेघवाल उम्र 45 साल निवासी सांकरिया की अपहरण की सूचना लेकर ढोढर चौकी पहुंची थी। निर्मलाबाई ने बताया की अज्ञात व्यक्ति उसके पति को 11 सितंबर को कार में बैठकर ले गए थे। पुलिस ने महिला की सूचना पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चौकी ढोढर द्वारा थाना रिंगनोद पर अपराध पंजीबद्ध किया था।
पुलिस ने सर्चिंग में मानपुर के पास जंगल में बंधक बालूराम को ढूंढ लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं विवेक कुमार लाल तथा जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में अपहृत व्यक्ति एवं आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाई। पुलिस ने इंदौर, पीतमपुर, चौरल के जंगल, मानपुर एवं अन्य संभावित स्थानों पर सर्चिंग शुरू की। पुलिस ने सर्चिंग में 17 सितंबर को मानपुर के पास जंगल में बंधक बालूराम को ढूंढ लिया। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से एक आरोपी भाग गया, जबकि घटना को अंजाम देने में संलिप्त एक अन्य आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है। अपहृत आरोपियो से अपहरण के कारण के संबंध में पूछताछ करते प्रथम दृष्टया पुराने पैसो की लेने देन का मामला सामने आया है। आरोपियो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पीआर प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
यह है गिरफ्तार आरोपी

1. नरेन्द्र उर्फ सरदार सिंह चौहान पिता संतोष चौहान जाति नायक उम्र 33 साल निवासी कुन्दन नगर इन्दौर
2. युवराज उर्फ टिम्मा पिता नितिन बिलरवान जाति वाल्मिकी उम्र 18 साल निवासी यादव मोहल्ला मोतीमहल टाकिज के पास महु इन्दौर
3. अभिषेक चौहान पिता सचिन चौहान जाति बलाई उम्र 18 साल निवासी गागंलिया खेडी इन्दौर
यह है फरार आरोपी
1.राहुल गुप्ता नि. इन्दौर
2. सोनू उर्फ मुनीर नि. देवास
निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी रिंगनोद , उनि रघुवीर जोशी ,उनि राजेश मालवीय ,सउनि गजेन्द्र सिहं शक्तावत , प्र. आऱ. राहुल उपाध्याय , आर जितेन्द्र व्यास , आर. नरेन्द्र जगावत, आर. शोभाराम शर्मा, आऱ. मुकेश गेहलोत,आर. संतोष वाघेला,सैनिक सुरेश उपाध्याय, आर विपुल भावसार (सायबर सेल रतलाम) की सराहनीय भूमिका रही ।


