खबरगुरु (रतलाम) 3 अक्टूबर। रतलाम की नवागत कलेक्टर IAS मिशा सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। मां कालिका के दर्शन के बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंची। कार्यभार लेने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय लिया। उसके बाद शाम को पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर रतलाम की समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया।

जबलपुर में अपर कलेक्टर से रतलाम में कलेक्टर बनी
2016 बैच की IAS अधिकारी नवागत कलेक्टर मिशा सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। जबलपुर जिले की अपर कलेक्टर से पदोन्नत होकर रतलाम में कलेक्टर बनीं है। शुक्रवार को कलेक्टर मिशा सिंह ने श्री कालिका माता मंदिर पहुंच कर दर्शन किये। उसके बाद कलेक्टर ऑफिस पहुंची। यहां स्थानांतरित हुए कलेक्टर राजेश बाथम ने उनका स्वागत कर कार्यभार सौपा। पदभार ग्रहण करने के साथ ही कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। शाम को पत्रकारों से चर्चा कर जिले की समस्याओं पर चर्चा की।

मीडिया से चर्चा में कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि सबसे पहले उनकी प्राथमिकता रतलाम की समस्या एवं जरूरतों को समझना है। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं कैसे पूर्ण रूप से जनता तक पहुंचे इस पर ध्यान देना है। मौजूद पत्रकारों ने शहर की यातायात समस्या, अतिक्रमण, जनसंपर्क विभाग की लचर कार्य प्रणाली जैसी कई समस्याओ से अवगत करवाया। जिसके जवाब में कलेक्टर ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।


