Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम रेलवे स्टेशन पर हादसा : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा युवक, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

रतलाम रेलवे स्टेशन पर हादसा : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा युवक, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

नौकरी में प्रमोशन के बाद रतलाम में पहला दिन बन गया अंतिम दिन

खबरगुरु (रतलाम) 8 अक्टूबर। रतलाम प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे युवक की मौत हो गई है। मृतक निजी कंपनी में प्रमोशन के बाद रतलाम आया था। पहले ही दिन की नौकरी कर घर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद एंबुलेंस करीब पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिसके चलते मरीज काफी देर तक तड़पता रहा। अस्पताल पहुंचने के पहले ही युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनीत शुक्ला पिता सुनील शुक्ला निवासी बड़नगर निजी कंपनी में कार्यरत था। प्रमोशन के बाद रतलाम स्थानांतरण हुआ था। रतलाम में नौकरी का युवक का पहला दिन था। पहले दिन की नौकरी कर अपने घर बड़नगर को जाने के लिए रतलाम स्टेशन आया था। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक ट्रेन से नीचे गिर गया एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तकरीबन 40 मिनट तक युवक प्लेटफार्म पर मदद का इंतजार करता रहा। इस दौरान युवक को कोई प्राथमिक उपचार नहीं मिला। 40 मिनिट के बाद एम्बुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बड़नगर में अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक नवनीत शुक्ला

स्वजन के अनुसार, प्रमोशन के बाद रतलाम में युवक का पहला दिन था। को मृत युवक निजी कंपनी में कार्यरत था। प्रमोशन पर रतलाम आया था। पहले ही दिन की नौकरी करने के बाद शाम को घर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने के दौरान होदसा हो गया। नवनीत की एक 6 साल की बेटी और एक 3 साल का बेटा है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लगों ने वीडियो बनाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की घायल को कोई सहायता नहीं मिली।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!