Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम आबकारी विभाग की कार्रवाई : समय पूर्व शराब बिक्री पर तीन दुकानों पर विभागीय प्रकरण दर्ज

रतलाम आबकारी विभाग की कार्रवाई : समय पूर्व शराब बिक्री पर तीन दुकानों पर विभागीय प्रकरण दर्ज

खबरगुरु (रतलाम) 21 अक्टूबर। दीपावली के त्योहार के मौके पर समय से पूर्व शराब बेचने वालों पर आबकारी विभाग कार्रवाई कर रहा है। आबकारी विभाग रतलाम की टीम द्वारा रतलाम शहर में विशेष गश्त अभियान संचालित किया गया। रतलाम में तीन शराब की दुकानों पर समय पूर्व बिक्री करने पर विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया है। रतलाम में सभी दुकान संचालकों को आबकारी विभाग द्वारा चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

गश्त के दौरान आबकारी विभाग की टीम

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में आबकारी विभाग रतलाम की टीम द्वारा 20 अक्टूबर 2025 को सुबह से ही रतलाम शहर में विशेष गश्त अभियान संचालित किया गया।

इन दुकानों पर हुआ विभागीय प्रकरण दर्ज

आबकारी विभाग सुबह 6 बजे से ही शहर में सक्रिय गश्त पर रहा, जिसके दौरान बड़बड़, डाट की पुलिया, महू बस स्टैंड, सज्जनमिल सहित रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मदिरा दुकानों के आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।

गश्त के दौरान यह पाया गया कि महू बस स्टैंड, डाट की पुल, लक्ष्मणपुरा पर निर्धारित समय से पूर्व मदिरा विक्रय किया जा रहा था, जिस पर तत्काल मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय प्रकरण दर्ज किये। रतलाम में सभी दुकान संचालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक वाईकर, आरक्षक वरुण चौहान एवं संतोष नेका तथा समस्त आबकारी बल का सराहनीय योगदान रहा।

समय से पूर्व या अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। विभाग की गश्त और निगरानी सतत जारी रहेगी।

डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी

सहायक आबकारी आयुक्त

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!