खबरगुरु (रतलाम) 3 दिसंबर। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। ट्रक में पीछे मारुति वैन जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।


जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बुधवार सुबह तकरीबन 7:40 की है। रतलाम की ओर आ रही वैन (क्रमांक MP 04 CF 7303) उसके आगे चल रहे ट्रक (क्रमांक TN 68 J 3796) में जा घुसी। एक्सीडेंट सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सनावदा फंटे के पास हुआ, वहां फोरलेन पर स्पीड ब्रेकर था। संभावना जताई जा रही है की स्पीड ब्रेकर पर ट्रक धीमा हुआ उसी दौरान पीछे आ रही तेज रफ्तार वैन ट्रक में जा घुसी हो। हादसे के समय वैन में दो लोग थे, दोनो ही ताल में रहते है। दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। घायल को उपचार के लिए मेड़िकल कॉलेज भिजवाय है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


