Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: वार्ड क्र.12 में बाल उद्यान का लोकर्पण, एलईडी लाइट से जगमगाया उद्यान, वार्ड के नागरिकों ने निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा का किया सम्मान

रतलाम: वार्ड क्र.12 में बाल उद्यान का लोकर्पण, एलईडी लाइट से जगमगाया उद्यान, वार्ड के नागरिकों ने निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा का किया सम्मान

खबरगुरु (रतलाम) 23 दिसंबर। वार्ड क्रमांक 12 कस्तूरबा नगर क्षेत्र की पार्षद एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा के विशेष प्रयासों से कस्तूरबा नगर रोड नंबर 6 स्थित बगीचे को आकर्षक बाल उद्यान के रूप में विकसित किया गया है। सौन्दर्यीकरण, हरियाली और बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए इस बाल उद्यान का लोकार्पण आज महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं पार्षद श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा की उपस्थिति में किया गया। पार्क में वन्यजीवों की आकृति पर एलईडी लाइट की सजावट थी। एलईडी लाइट को ऑन करते ही उद्यान रोशनी से सराबोर हो गया। रात में रोशनी से ये आकृतियाँ मानो जीवंत हो उठी हो, जिससे एक अद्भुत और मनोरम दृश्य बना। वहां मौजूद बच्चों और रहवासियों ने इसका आनंद लिया।

 

बाल उद्यान न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होंगे बल्कि परिवारों के लिए भी सामूहिक समय बिताने का अच्छा माध्यम बनेंगे- महापौर प्रहलाद पटेल

लोकार्पण अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि शहर में बच्चों के लिए सुरक्षित और मनोरंजन से भरपूर स्थान विकसित करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। बाल उद्यान न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होंगे, बल्कि परिवारों के लिए भी सामूहिक समय बिताने का अच्छा माध्यम बनेंगे। उन्होंने पार्षद श्रीमती मनीषा शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड स्तर पर इस तरह के विकास कार्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ नागरिक सुविधाओं को भी सुदृढ़ करते हैं।

पार्क में झूले और अन्य खेल उपकरण से बच्चों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम या माहौल इतना आनंददायक था कि वहाँ मौजूद सभी मेहमान उस खुशनुमा माहौल का हिस्सा बनने और बच्चों के साथ मस्ती करने से खुद को रोक नहीं पाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि बाल उद्यान जैसे कार्य समाज के भविष्य यानी बच्चों के लिए किए जा रहे सकारात्मक प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि हरियाली, स्वच्छता और जनसुविधाओं को बढ़ावा देना भाजपा की प्राथमिकता रही है और आगे भी ऐसे विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे।

बच्चों के साथ-साथ क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी आनंद और सुकून का स्थान बनेगा-निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा

पार्षद एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा नगर क्षेत्र के बच्चों और नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि यहां एक सुंदर और सुव्यवस्थित बाल उद्यान विकसित किया जाए। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उद्यान में हरियाली के साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले एवं अन्य आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उद्यान बच्चों के साथ-साथ क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी आनंद और सुकून का स्थान बनेगा।

इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री विवेक महामंत्री, भावना गुर्जर, महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती अनिता वसावा, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान के अलावा प्रकाश बंशीवाल, महेश शर्मा, संतोष बैरागी, संतोष जोशी, अर्पित उपाध्याय, नितिन देवड़ा, मिलिन्द कोठारी, अभिषेक व्यास, अजय डामोर, विपुल तिवारी, जयदीप चौहान, सतीश चन्द्रावत, अशोक चाष्टा, अनुराग लोखंडे, गोपाल काकानी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश खण्डेलवाल ने किया व आभार वार्ड संयोजक प्रकाश बंशीवाल ने माना।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!