Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन प्रतिभा सम्मान समारोह: 2500 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित, 10 जनवरी को होगा समारोह

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन प्रतिभा सम्मान समारोह: 2500 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित, 10 जनवरी को होगा समारोह

खबरगुरु (रतलाम) 06 जनवरी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 10 जनवरी को बरबड़ विधायक सभागृह में होगा। इस संबंध में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें समिति के सर्व श्री शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

फाउंडेशन अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे।

अब तक हजारों बच्चें हो चुके है सम्मानित

सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वॉच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी बच्चों के पुरस्कार के कूपन एवं अभिभावकों के निमंत्रण स्कूल पहुंचा दिए गए है। मेधावी विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपने कूपन प्राप्त कर सकते है। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!