Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र में दुकान में टंकी फटने से हुआ धमाका, देखे वीडियो

रतलाम: सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र में दुकान में टंकी फटने से हुआ धमाका, देखे वीडियो

खबरगुरू (रतलाम) 31 जनवरी। रतलाम के सैलाना बस स्टैंड स्थित वेल्डिंग दुकान में कार्बेट टंकी फटने से धमाका हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे दुकान के अंदर वेल्डिंग करने के दौरान हुआ। गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा पास में स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसका वीडियो सामने आया है।

दरअसल, शनिवार दोपहर तकरीबन 1:40 बजे सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाक घर के सामने न्यू जनरल डीजल इंजीनियरिंग एंड वेल्डिंग वर्क्स पर वेल्डिंग कार्य चल रहा था। उसी दौरान वेल्डिंग में इस्तेमाल होने वाली एसिटिलीन टंकी में विस्फोट हो गया जिससे टंकी उड़ती हुई करीब 15 फीट तक बाहर रोड पर आ गई। गनीमत रही के हादसे के समय रोड पर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

दुकान संचालक इमामुद्दीन ने बताया कि वेल्डिंग का कार्य होता है। इसके लिए कार्बन टैंक का इस्तेमाल किया जाता है। टंकी में पानी भरा रहता है तथा उसमें कॉर्बेट मिलाया जाता है । वेल्डिंग के कार्य के दौरान हादसा हो गया।

विस्फोट के बाद टंकी की हालत

प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाकर ट्राफिक व्यवस्था सुचारू करवाई। मामले की जांच कराई जा रही है ।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!