Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रतलाम : पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खबरगुरू (रतलाम) 1 जून । गर्मी के मौसम में रतलाम शहर एवं जिले पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि रतलाम के किसी भी नागरिक को पेयजल की किल्लत का सामना न करना पड़े, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखें और किसी भी माध्यम से प्राप्त समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना, पी ओ डूडा अरुण पाठक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट सभागार में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करतीं कलेक्टर मिशा सिंह साथ में मौजूद एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव

कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करें

बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी शिकायतों का निराकरण करें । बैठक में कलेक्टर ने जनपदवार कंट्रोल रूम पर प्राप्त पेयजल शिकायतों की समीक्षा की तथा नगरीय निकायों के कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतों के संबंध में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) से फीडबैक प्राप्त किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता हो वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा शिकायतों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखें और किसी भी माध्यम से प्राप्त समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!