खबरगुरू (पटना) 5 जून । पटना में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर फायरिंग मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरे मामले में खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पटना के कदमकुआं थाने में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत यह एफआईआर हुई है। पुलिस ने खुद ही एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद हुई है।
फायरिंग मामले में खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स की गिरफ्तारी और पूछताछ के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं।


