Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की चेकिंग में फंसे अपराधी, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी सलाखों के पीछे

रतलाम : थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की चेकिंग में फंसे अपराधी, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी सलाखों के पीछे

खबरगुरू (रतलाम) 19 जून। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 18 जून की रात सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। सैलाना रोड स्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी के पास पलसोड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटी को रोका गया। इन दोनों वाहनों पर कुल 6 युवक सवार थे। चेकिंग के दौरान उनके पास अवैध पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस ने अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं दो वाहनों सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

 

हथियार और दस्तावेज मिले फर्जी 

पुलिस के अनुसार, पलसोड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही पल्सर MP-43-ZJ-7000 और एक्टिवा MP-ZH-0933 को रोका गया। तलाशी में पल्सर चालक रोहित उर्फ कृष्णा माली के पास से 1 पिस्टल, मैगजीन व 4 कारतूस और एक्टिवा चालक जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू के पास से 1 पिस्टल, मैगजीन व 2 कारतूस बरामद हुए। किसी के पास हथियारों का कोई वैध लाइसेंस , वाहन या ड्राइविंग लाइसेंस के वैध दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में वे एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। इसके अलावा 6 में से किसी के पास वाहन के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं थे। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट 25/27 और मोटर व्हीकल एक्ट 3/181, 39/192, 146/196 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

रोहित उर्फ कृष्णा पिता नरेन्द्र माली (19), निवासी मंडले कॉलोनी, राऊ इंदौर, हाल मुकाम विनोबा नगर, रतलाम

वरुण उर्फ बंटी पिता नन्दकिशोर भार्गव (23), निवासी ग्राम बाजनखेड़ा, रतलाम

अबरार हुसैन पिता जाकिर हुसैन (26), निवासी पीएनटी कॉलोनी, रतलाम

जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू पिता राजेन्द्र सिंह सोलंकी (34), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम

दीपेश उर्फ छोटा गोलू पिता अशोक पाल (22), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम

दीपांशु पिता गोपाल डाबी मालवीय (20), निवासी ग्राम भामल, थाना थांदला, झाबुआ

पुलिस द्वारा जब्त किया गया सामान

2 अवैध पिस्टल मैगजीन सहित, 06 जिंदा कारतूस (7.65 बोर), 1 पल्सर और 1 एक्टिवा। कुल अनुमानित कीमत ₹1,80,000/-

सराहनीय भूमिका 

उप निरीक्षक अशोक दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक विनोद कटारा, आरक्षक इमरान खान, पवन मेहता, कान्हा, रविराज सिंह, मोहन चौहान, रवि चंदेल, राजेश सेंगर, अर्जुन खींची, किशन व चालक मयंक की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!