Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : कलेक्टर की सक्रिय निगरानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, 21 जून को पोलो ग्राउंड पर होगा जिला स्तरीय आयोजन

रतलाम : कलेक्टर की सक्रिय निगरानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, 21 जून को पोलो ग्राउंड पर होगा जिला स्तरीय आयोजन

खबरगुरू (रतलाम) 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही हैं। कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में योग दिवस को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर ने पोलो ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रातः पोलो ग्राउंड रतलाम में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप शामिल होंगे। कार्यक्रम में रतलाम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करतीं कलेक्टर

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा आयोजन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न रहे। उन्होंने पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता, सुरक्षा एवं पंजीयन व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

जिले के अन्य विकासखंडों में भी होंगे योग दिवस पर आयोजन

जिले के अन्य विकासखंडों में भी योग दिवस के आयोजन किए जाएंगे। जावरा क्षेत्र के लिए सीएम राइज स्कूल जावरा, सैलाना क्षेत्र के लिए सीएम राइज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना, पिपलौदा क्षेत्र के लिए शासकीय विद्यालय रियावन, बाजना क्षेत्र के लिए शासकीय बालक विद्यालय बाजना तथा आलोट क्षेत्र के लिए कृषि उपज मंडी आलोट में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर भी रहेगी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध

जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पोलो ग्राउंड पर प्रातः 5:45 बजे से 6:00 बजे तक पंजीयन कराया जा सकेगा। कार्यक्रम स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे सफेद रंग की शर्ट तथा काले रंग का लोवर पहनकर आएं, जिससे कार्यक्रम में एकरूपता और अनुशासन का वातावरण निर्मित हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, शहर एसडीएम श्री तरुण जैन, डीएसपी श्री आनंद स्वरूप सोनी, श्रीमती प्रीति साठे, आयुष विभाग से डॉ. आशीष राठौर, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मनीष सिंह, आशा दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!