Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

योग दिवस पर योग के साथ सुरक्षा का संदेश : कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को पहनाए हेलमेट, सरकारी साइकिल के साथ अब हर बच्चे को मिलेगा हेलमेट

योग दिवस पर योग के साथ सुरक्षा का संदेश : कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को पहनाए हेलमेट, सरकारी साइकिल के साथ अब हर बच्चे को मिलेगा हेलमेट

खबरगुरू (रतलाम) 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रतलाम में योग के साथ यातायात सुरक्षा का अनोखा संदेश दिया गया। कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने विद्यार्थियों को हेलमेट वितरित कर खुद उनके सिर पर हेलमेट पहनाए। कलेक्टर मिशा सिंह की पहल पर हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। शासकीय हाई स्कूल कनेरी के 35 बच्चों सहित रतलाम और आसपास के 55 से अधिक विद्यार्थियों को हेलमेट पहनाकर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया गया। साइकिल के लिए हेलमेट बांटने की इस पहल की रतलाम ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि योग और सुरक्षा को जोड़कर बच्चों को एक साथ दो जरूरी आदतें दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप विद्यार्थियों को हेलमेट पहनाते हुए

योग से तन-मन स्वस्थ और हेलमेट से जीवन सुरक्षित रहता है – कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि योग से तन-मन स्वस्थ रहता है और हेलमेट से जीवन सुरक्षित। अब से शासन की ओर से जिन भी विद्यार्थियों को साइकिल मिलेगी, उनके साथ हेलमेट देना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि साइकिल चालक विद्यार्थी दुर्घटनाओं से सुरक्षित रह सकें।

योग और सुरक्षा दोनों को एक साथ जोड़कर विद्यार्थियों को स्वस्थ और सुरक्षित रहने का संदेश दिया – कलेक्टर मिशा सिंह

कलेक्टर मिशा सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अब शासन द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली प्रत्येक साइकिल के साथ हेलमेट दिया जाना अनिवार्य होगा।  उन्होंने कहा कि योग से शरीर और मन स्वस्थ होता है, वहीं हेलमेट से जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। दोनों को एक साथ जोड़कर विद्यार्थियों को स्वस्थ और सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया है।

सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचता है – उपाध्याय

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार से विद्यार्थियों को शासन की ओर से साइकिल वितरित की जा रही है उसी प्रकार सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट दिया गया है। ये अच्छी पहल शुरू की गई है। जिससे सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, अनुज शर्मा, विद्यार्थी एवं स्कूल स्टाॅफ मौजूद रहा।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!