Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : दो साल पुरानी 50 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, राजस्थान के अंतर्राज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : दो साल पुरानी 50 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, राजस्थान के अंतर्राज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

खबरगुरु (रतलाम) 7 अक्टूबर। रतलाम डीडी नगर थाना पुलिस ने करीब दो साल पुराने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के अजमेर जिले का रहने वाला है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में लंबित चोरी के प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में डीडी नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

क्या था मामला ?

दरअसल 17 सितंबर 2024 को कलीमी कॉलोनी निवासी एक परिवार रात में कम्युनिटी हॉल में खाना खाने गया था। घर का दरवाजा बंद था लेकिन लकड़ी की अलमारी खुली रह गई थी। रात करीब 9:45 बजे वापस लौटने पर अलमारी में रखे सोने के जेवरात गायब मिले। इस पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 690/2024 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

ऐसे पकड़ाया आरोपी –

मामले की जांच में पुलिस ने घटना स्थल के फोटो, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद ली। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी की पहचान कालू पिता रतनलाल बागड़ियां, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम छपनेर, जिला अजमेर (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों और रतलाम सहित अन्य जिलों में की गई चोरी की वारदातों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।पुलिस ने गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर रवाना किया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका –

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनुराग यादव, आरक्षक पवन जाट और आरक्षक तुषार सिसोदिया की अहम भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थानों में लंबित चोरी के मामलों के खुलासे के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!