उज्जैन। माधव नगर पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। गोपालपुरा मक्सीरोड निवासी २६ वर्षीय महिला दो साल से सुरेश पिता रामलाल ठाकुर निवासी संजय गांधी नगर गोदाम के पीछे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है लेकिन वह अपने पति से अलग होने के बाद सुरेश के संपर्क में आई और उसके बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे। सुरेश ने महिला को शादी करने का झांसा दिया था लेकिन मना करने पर महिला ने उसके खिलाफ माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सुरेश ड्रायवरी करता है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


