ख़बरगुरु (रतलाम) 07 मई 2019। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रतलाम जिले के 130 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला मुख्यालय पर नवीन कलेक्ट्रेट रतलाम में वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम में कर्मचारियों को नियोजित किया है। 17 मई 2019 को प्रातः10ः00 से 19 मई मतदान समाप्ति तक विधानसभावार कर्मचारियों को वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम में नियोजित किया गया है। 219-रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए पवन माहौर एवं महेश कुमार भाटी, 220- रतलाम सिटी के लिए प्रहलाद सिंह चंद्रावत एवं विरेंद्र सिंह राठौर, 221- सैलाना के लिए विनोद नागर एवं प्रवीण कुमार, 222- जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कालूराम भजेत एवं सीताराम कनाश, 223- आलोट विधानसभा क्षेत्र के लिए हिंदू सिंह राजपूत एवं राहुल भट्ट को नियोजित किया गया है। पांच कर्मचारियों को रिजर्व में नियुक्त किया गया है। वेबकास्टिंग कक्ष के नोडल अधिकारी ई दक्ष प्रशिक्षक श्री मनीष शर्मा होंगे।
जिले के 130 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


