ख़बरगुरु (लखनऊ) 31 जुलाई : उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की चाची का शव बुधवार को पुलिस गांव लेकर पहुंची। इसके बाद शव को शुक्लागंज गंगाघाट ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता की चाची के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चाचा को 12 घंटे की पैरोल दी है। पुलिस रायबरेली जेल से चाचा को लेकर सीधे शुक्लागंज के गंगाघाट पहुंची है। अंतिम संस्कार के बाद चाचा को फिर रायबरेली जेल भेज दिया जाएगा।पीड़िता की चाची तथा मौसी का रविवार को रायबरेली में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। जिनके अंतिम संस्कार के लिए चाचा की ओर से पैरोल की याचिका दाखिल की गई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में न्यायमूर्ति मोह. एसए खान की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई की। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को इस सुनवाई के बाद एक दिन का पैरोल दिया। चाचा ने तीन दिन की पैरोल मांगी थी।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा एक दिन की पैरोल पर रायबरेली जेल से उन्नाव रवाना, चाची का शव पहुंचा श्मशान घाट
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


