Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

पायलट निकला कोरोना पॉज़िटिव, एयर इंडिया ने दिल्ली-मॉस्को की फ्लाइट वापस बुलाई

पायलट निकला कोरोना पॉज़िटिव, एयर इंडिया ने दिल्ली-मॉस्को की फ्लाइट वापस बुलाई

खबरगुरु (नई दिल्ली) 30 मई 2020। दिल्ली से मॉस्को जाने वाली फ्लाइट उस समय आधे रास्ते से वापस आ गई जब ग्राउंड स्टाफ को पता चला कि विमान में सवार पायलटों में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। एयर इंडिया की छोटी सी इस चूक की वजह से आज एक बड़ा कोरोना ब्लास्ट हो सकता था लेकिन इसे समय रहते सुधार लिया गया।

वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का ए-320 विमान भारतीयों को लाने के लिए मॉस्को जा रहा था।  विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था कि अधिकारियों को पता चला विमान में सवार एक पायलट कोरोनावायरस संक्रमित है। फ्लाइट को रास्ते में से ही दिल्ली वापस बुला लिया जाता है। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे विमान दिल्ली पहुंच गया। क्रू मेंबर्स को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। अब रूस में फंसे भारतीयों को लेना दूसरा विमान मॉस्को भेजा जाएगा।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!