Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

भोपाल: गायब नहीं हैं प्रज्ञा ठाकुर, एम्स में करा रही हैं इलाज-भाजपा का जवाब

खबरगुरु (भोपाल) 30 मई 2020। भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने के पोस्ट लगने के दूसरे ही दिन अब दिल्ली से खबर आ रही है कि वे एम्स में भर्ती हो गई हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण वे काफी दिनों से दिल्ली में ही हैं। पोस्टरों को लेकर भाजपा ने सफाई दी है कि प्रज्ञा दिल्ली में हैं और उनका एम्स में कैंसर तथा आंखों का इलाज चल रहा है। सिर, आंख और कमर में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

लापता होने के लगे थे पोस्टर

राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने के पोस्टर लगे थे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्द किया है। इनमें कहा गया था कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच स्थानीय सांसद क्षेत्र में नहीं दिख रहीं। पोस्टर किसने लगवाए थे, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पोस्टरों का समर्थन करते हुए कहा कि लोगों को इन संकटपूर्ण समय में ठाकुर के ठिकाने के बारे में जानने का अधिकार है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!