Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

लाकडाउन: देश में 1 महीने अनलॉक-1, मध्यप्रदेश में 15 जून तक लॉकडाउन

लाकडाउन: देश में 1 महीने अनलॉक-1, मध्यप्रदेश में 15 जून तक लॉकडाउन

खबरगुरु (भोपाल) 27 मई 2020। देश में लागू लॉकडाउन-4 का कल आखिरी दिन है। देश में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन 5.0 को केंद्र सरकार ने अनलॉक-1 का नाम दिया है। अनलॉक-1 के लिए गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है। ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी। इसके तहत 8 जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थल खुलेंगे, लेकिन शर्तों के साथ।

अनलॉक 1 के एलान से पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में लॉकडाउन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बीच आज फिर से करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। इससे पहले कल शुक्रवार को भी दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई थी।

रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, देश के सभी हिस्सों में रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। हालांकि जरूरी सामान के लिए किसी भी तरह का कर्फ्यू नहीं रहेगा। अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था।

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन 15 जून तक

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन 15 दिन और बढ़ेगा। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसका ऐलान किया। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम फिलहाल पूरी तरह से सभी चीजों को नहीं खोल सकते हैं। उन्होंने कहा, ”लॉकडाउन की तारीख हम 15 जून तक बढ़ाने वाले हैं। पूरी तरह से हम सभी चीजों को नहीं खोल सकते हैं क्योंकि हमें कोरोना वायरस से निपटना है।”

राज्य में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी को छोड़कर बाकी सभी जिले ग्रीन जोन में हैं और सभी जगह शर्तों के साथ बाजार खोल दिए गए हैं। प्रदेश में खेल गतिविधियां भी 1 जून से शुरू हो रही हैं।

13 जून के बाद स्कूल खोले जाने पर फैसला लिया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द ही स्कूल खोले जाने के संकेत दिए हैं| उन्होंने कहा कि 13 जून के बाद स्कूल खोले जाने पर फैसला लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का मौजूदा आंकड़ा

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 7645 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस वायरस से अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है. इलाज के बाद 4269 लोग रिकवर हुए हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!