Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, शपथ के बहाने शक्ति प्रदर्शन

ख़बरगुरु नई दिल्ली 17 दिसंबर 2018 : मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्रियों के सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी नेताओं के साथ कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन कर सकती है । हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बना रही है। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री  जबकि कमलनाथ मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ दोपहर 01:30 बजे  जंबूरी मैदान में शपथ लेंगे। मप्र में 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौट रही है। राज्यपाल आनंदीबन पटेल कमलनाथ को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है।

राजस्थान

अशोक गहलोत बतौर राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री के रूप में आज सुबह 10:30 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन ¨सह समारोह में मौजूद रहेंगे। पार्टी के अन्य नेताओं के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्दृ भी पहुंचेगे।

 छत्तीसगढ़ 
मध्यप्रदेश मे कमलनाथ को शपथ ग्रहण कराने के बाद छत्तीसगढ़ के भी राज्यपाल का कार्यभार संभाल रही आनंदी बेन पटेल राज्य के भावी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शपथ दलाने के लिए शाम 04:30 बजे रायपुर पहुंचेगी । शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीनों शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के कई अहम नेता समारोहों में शिरकत कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राजद नेता तेजस्वी यादव समारोहों में शिरकत करेंगे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!