Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

फेथाई चक्रवात : आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत 3 राज्यों में हाई अलर्ट

ख़बरगुरु (आंध्र प्रदेश) 17 दिसंबर 2018 : फेथाई चक्रवात तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए खतरा बना हुआ है। जल्द ही चक्रवाती तूफान ‘फेथाई’ आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने वाला है। बंगाल की खाड़ी में रविवार को उठा चक्रवातीय तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार तक इसके काकीनाडा और विशाखापतनम तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में फेथाई तूफान मजबूत होगा और सोमवार तक इसके तटीय इलाकों तक पहुंचने की आशंका है।मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि रविवार को राज्य के कई हिस्सों गजपति, गंजम, रायगढ़ा और कालाहांडी में आसमान में घने बादल छाए रहे, जबकि चक्रवात के प्रभाव से वहां भारी बारिश होने का अनुमान है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सभी 9 तटीय जिलों को अलर्ट जारी किया है और सभी जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने रविवार के अलावा सोमवार को भी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और पुदुचेरी के यानाम जिले में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। हवाओं की गति सोमवार तक 100 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!