Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

नीमच: मूर्ति स्थापना को लेकर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, धारा 144 लागू

नीमच: मूर्ति स्थापना को लेकर  पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, धारा 144 लागू

खबरगुरु (नीमच) 17 मई । मध्य प्रदेश के नीमच में दो समुदायों के बीच पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सोमवार शाम को मूर्ति स्थापना को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुरानी कचहरी क्षेत्र में सोमवार रात दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। यहां पर स्थित दरगाह के समीप की भूमि पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षो में पथराव शुरू हो गया। एक बाइक में आग भी लगा दी। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। स्तिथि काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है।

नीमच के पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार फीट जमीन पर दरगाह है। ये जमीन सरकारी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे इसी जमीन से लगी जमीन पर कुछ लोग हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। इस पर दरगाह में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षो के बीच विवाद हुआ जो कुछ देर में बढ़ गया। दोनों समुदाय के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। विवाद बढ़ गया और उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग लगा दी। विवाद के बाद बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। स्तिथि नियंत्रण में करने के लिए लाठियां भी चलाई। आस पास सभी दुकानें को बंद करा दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए ने 5 थानों का पुलिस बल लगाया है। प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!