Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम में सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 20 से ज्यादा घायल

रतलाम में सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 20 से ज्यादा घायल

खबरगुरू (रतलाम) 2 मई। रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूवार की देर शाम मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में उस पर सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बिलपांक अंतर्गत ग्राम भाटी बडोदिया से गुरूवार शाम के वक्त काम खत्म करने के बाद बावडीखेडा और अगल-बगल के गांव के मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने घरों को वापस लौट रहे थे। उसी दौरान भाटी बडोदिया के आगे धोलका रोड पर शाम को ट्राली पलट गई। घटना के दौरान ट्राली में 30 से ज्यादा मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दुघर्टना में 20 से ज्यादा घायल हो गए है। घायलों को तत्काल  जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

ये हुए घायल

गुड्डी बाई पति कालू गिरवाल उम्र 40 साल कालीबाई पति हरिराम उम्र 22 साल काजल बाई पति कैलाश उम्र 50 वर्ष, सावित्रीबाई पति मोहन भील उम्र 45 वर्ष, ललिता बाई पति नंदराम उम्र 29 वर्ष, शांति बाई पति ईश्वर उम्र 50 वर्ष, सज्जू बाई पति सोहन गिरवाल उम्र 30 वर्ष, चंदा पति परमेश डोडिया उम्र 35 वर्ष, रेखा पिता प्रकाश उम्र 20 वर्ष, कमलाबाई पति हरिराम उम्र 50 वर्ष, रेखा पति हरिराम, शांति बाई पति शांतिलाल, भूली बाई पति कोदर उम्र 62 वर्ष, सोनू बाई पति कैलाश उम्र 40 साल घायल हुए है जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!