Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

इंदौर से लापता हुई छात्रा ने उज्जैन में होटल की छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर

इंदौर से लापता हुई छात्रा ने उज्जैन में होटल की छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर

खबरगुरू (उज्जैन) 5 मई। इंदौर से लापता हुई 10वीं की छात्रा ने रविवार सुबह उज्जैन के होटल से छलांग लगा दी। घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा इंदौर की है, वह शनिवार रात से लापता थी।

उज्जैन में आज सुबह होटल में ठहरी एक 17 वर्षीय छात्रा ने तीसरी मंजिल की खिड़की से समीप के पतरे वाले मकान पर छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर छात्रा के परिजन उज्जैन पहुंचे तथा घायल हालत में उसे अपने साथ इंदौर ले गए।

उज्जैन के मणिभद्र गेस्ट हाऊस के रूम नंबर 401 में किशोरी कल रात 9 बजे आकर ठहरी थी। उसके साथ उत्तरप्रदेश सोनभद्र के 5 लोग भी थे, उन्होंने बताया कि लड़की उन्हें बस में बैठी मिली थी और वह रो रही थी। इस पर वे समझाकर अपने साथ ले आए और होटल में अपने साथ ठहरा लिया था। ये पांचों लोग कर्मकांडी ब्राह्मण हैं। पांचों ने छात्रा के घर फोन लगाया। इस पर छात्रा के परिजन ने पुजारियों को कहा कि उसे लेने के लिए वे उज्जैन आ रहे हैं। पुजारी छात्रा को मणीभद्र गेस्ट हाउस में लेकर गए और उसके परिजन का इंतजार करने लगे। इस बीच छात्रा ने आज सुबह गेस्ट हाउस के तीसरे माले से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन युवकों के साथ छात्रा रुकी हुई थी। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

इंदौर से उसकी माँ और अन्य रिश्तेदार आ गए और लड़की की मां के अनुसार कल उसकी सहेली के साथ एक लड़का उनके घर पर आया था, इस पर उसने माही को डांटा तो वह घर से निकल गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!