Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP: सरकार का बड़ा फैसला, अब निजी वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

खबरगुरु (भोपाल) 15 फरवरी। प्रदेश सरकार ने निजी वाहन चालकों का बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स नहीं लेने का फैसला किया है। सरकार के फैसले के बाद टोल टैक्स बैरिय पर अब केवल कमर्सियल वाहनों से ही टोल टैक्स लिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में बदलाव किए है। आगामी चुनाव से पहले यह सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से दो सौ सड़कों का सर्वे से पता चला है कि 80 फीसदी टोल कलेक्शन कमर्शियल वाहनों से होता है। वहीं निजी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर टोल टैक्स कम और परेशानी ज्यादा होती है।  मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया था कि यदि निजी वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी जाती है तो यात्रियों को सुविधा होगी और राजस्व का अधिक नुकसान नहीं होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। निजी वाहन मालिकों बिना टोल टैक्स चुकाए यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में संसोधन किया है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!