Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव: जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 फरवरी को

खबरगुरु (रतलाम) 15 फरवरी। नेहरु युवा केन्द्र संगठन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त माध्यम से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। जिले में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन नेहरु युवा केन्द्र रतलाम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाईयों द्वारा 17 फरवरी तक किया जाना है।

जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केन्द्र ने बताया कि जिला, राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय युवा संसद महोत्सव प्रतियोगिता 8 व 9 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार 1.5 लाख एवं तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली युवा संसद में राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी होंगे। राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन 23 से 27 फरवरी के मध्य किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा संसद के प्रतिभागियों का चयन म.प्र. के प्रत्येक जिले से वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।

जिला स्तरीय युवा संसद में भाग लेने हेतु इच्छुक युवा निर्धारित प्रपत्र में अपना पंजीयन पत्र एवं अपनी 4 मिनिट तक के भाषण की वीडियो ई-मेल के माध्यम से nykratlam@gmail.com पर 17 फरवरी तक भेज सकते हैं। उक्त वीडियो के आधार पर प्रतियोगिता चयनित किये जाएंगे जो संभाग स्तरीय युवा संसद में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इच्छुक युवा मो.नं. 8570075633-7067605379 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!