Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

CM शिवराज सिंह चौहान की घोषणा : उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलेंगे 1 लाख रुपए

CM शिवराज सिंह चौहान की घोषणा : उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलेंगे 1 लाख रुपए

खबरगुरु (भोपाल) 29 जुलाई। मध्‍य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में कई घोषणाएं की है। उन्‍होंने कहा है कि प्रदेश में आशा, ऊषा कार्यकर्ताओं और आशा पर्यवेक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद 1 लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही आशा-उषा कार्यकर्ताओं का मानदेय अब 2 हजार की जगह 6 हजार रुपए होगा। 5 लाख का रुपए का हेल्थ इश्योरेंस भी दिया जाएगा। इस दौरान सीएम ने कहा- कोविड काल में हमारी आशा और ऊषा बहनों ने अपनी जान हथेली पर रखकर दूसरों की जिंदगी बचाने का काम किया, बहनों को प्रणाम।

शनिवार को लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित आशा-उषा कार्यकर्ताओं की महापंचायत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ता बहनें स्वास्थ्य विभाग की पर्याय बनकर उभरी हैं, कोविड काल में हमारी आशा और ऊषा बहनों ने अपनी जान हथेली पर रखकर दूसरों की जिंदगी बचाने का काम किया। जितनी मेहनत यह करती है उसका परिश्रम ढंग से मिले। आशा-उषा कार्यकर्ताओं का मानदेय अब 2 हजार की जगह 6 हजार रुपए होगा। वहीं रिटायरमेंट के बाद एक लाख रुपए दिए जाएं। वहीं बहनों को 5 लाख रुपए का दुर्घटना और स्वास्थ बीमा की भी सुविधा दी जाएगी। जिससे की उनको बीमारी और परिवार के सुख दुख में कोई दिक्कत न हो।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!