Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

संत रविदास समरसता यात्रा : ग्रामीण विधानसभा में अगवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा एवं विधायक दिलीप मकवाना सहित अन्य ने किया स्वागत, देखे वीडियो

संत रविदास समरसता यात्रा : ग्रामीण विधानसभा में अगवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा एवं विधायक दिलीप मकवाना सहित अन्य ने किया स्वागत,  देखे वीडियो

खबरगुरु (रतलाम) 29 जुलाई। 18 दिवसीय संत शिरोमणि श्री रविदासजी महाराज के सागर में मंदिर निर्माण हेतु आयोजित समरसता यात्रा रतलाम ग्रामीण विधानसभा के धामनोद में पहुंची। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना सहित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा यात्रा की भव्य अगवानी की गई। इस दौरान संत शिरोमणि की पवित्र चरण पादुका की पूजा-अर्चना की गई। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के समस्त गांवों से मिट्टी और जल एकत्र कर यात्रा आगे बढ़ गई। यह समरसता यात्रा 12 अगस्त को मध्य प्रदेश के सागर पहुंचेगी जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत शिरोमणि रविदास महाराज के 100 करोड़ रुपए से भी अधिक लागत से बनने वाले भव्य मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।

यात्रा के दौरान यात्रा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर, वरिष्ठ नेता बाबूलाल कर्णधार, शांतिलाल परमार, नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गा अजय डिंडोर, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, जनपद पंचायत सदस्य चेतन निनामा, मंगला कुंवर देवड़ा, राधेश्याम बोडाना सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
.

देखे वीडियो

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!