Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान : रतलाम प्रेस क्लब की अभिनव पहल, उत्कृष्ट खबरों के लिए पत्रकारों का किया सम्मान

उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान : रतलाम प्रेस क्लब की अभिनव पहल, उत्कृष्ट खबरों के लिए पत्रकारों का किया सम्मान

खबरगुरु (रतलाम) 30 जुलाई। रतलाम प्रेस क्लब द्वारा अभिनव पहल करते हुए अलग-अलग क्षेत्र के पत्रकारों को दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्कृष्ट खबरों के लिए 11-11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अमृत गार्डन में हुए उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन अतिथि शहर विधायक चैतन्य काश्यप, डीआईजी मनोज कुमार सिंह और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार एवं निर्णायक कीर्ति राणा मंच पर मौजूद रहे।


दिवंगत पत्रकार साथियों की स्मृति में यह सम्मान देना वाकई प्रशंसनीय- विधायक चेतन काश्यप

यह एक अभिनव प्रयास है। दिवंगत पत्रकार साथियों की स्मृति में यह सम्मान देना वाकई प्रशंसनीय है। रतलाम प्रेस क्लब और रतलाम के पत्रकार हमेशा सकारात्मकता के लिए पहचाने जाते हैं। पत्रकारों का काम घटनाओं की जानकारी समाज को देना है। समाज को जानकारी देते समय यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है कि वह ऐसे दी जाए कि समाज में अशांति भी न हो जाग्रति भी बढ़े। रतलाम के पत्रकार हमेंशा से ही सकारात्मक पत्रकारिता करते आ रहे है। रतलाम के पत्रकारों ने कभी भी फिजा बिगाड़ने का कार्य नहीं किया है। यह बात रतलाम शहर विधायक और राज्य योजना आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष चेतन काश्यप ने कही। विधायक कश्यप ने कहा कि अगली बार से ग्रामीण पत्रकारिता को भी प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए पुरस्कार होना चाहिए।


मेरे 30 साल के पुलिस कैरियर में रतलाम की पत्रकारिता सर्वश्रेष्ठ है – डीआईजी मनोज कुमार सिंह

रतलाम उप रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मेरी 30 साल की नौकरी हो गई है। मैं पहली बार इतने अच्छे पत्रकारों से मिला हूं। रतलाम के पत्रकार हर कदम पर सहयोग करते हैं। रतलाम के पत्रकारों में जिम्मेदारी और समाज के प्रति कर्तव्यों का भाव है। महज 4 महीनों में ही काफी नजदीकी महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर घटनाएं इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि के लिए रील बनाने के दौरान हुए हैं। पत्रकारिता के माध्यम ऐसे हादसों को लेकर सचेत करते हुए जनजाग्रति फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। सिंह ने कहा कि ऐसे अभियान को फोकस करती खबर और प्रयासों को भी पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इससे संबंधित खबरें बनाने वाले पत्रकारों को पुरस्कृत करने पर जो भी खर्च आएगा वह वे वहन करना चाहेंगे।


पत्रकार और पुलिस को भाई-भाई भी कह सकते हैं- एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने  कहा कि पुलिस और पत्रकारों का काम एक जैसा ही है। इसलिए पत्रकार और पुलिस को भाई-भाई भी कह सकते हैं। समाज में सृजन के लिए जितनी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की है, उतनी ही पत्रकारों की भी और अब तक रतलाम के कार्यकाल में मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। रतलाम का यह पुरस्कार समारोह प्रशंसनिय है।


चुनौतियों के बीच जिम्मेदारी का निर्वाह है पत्रकारिता- पत्रकार राणा

प्रतियोगिता के निर्णायक एवं वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा ने कहा डिजिटल पत्रकारिता चुनौती पर प्रकास डाला। उन्होंने कहा कि आज जिसके भी हाथ में फोन है, वह पत्रकार है। पहले समाचारों के प्रकाशन के लिए पर्याप्त समय मिलता था, जिसमें अध्य्यन होता था, लेकिन अब समाचार त्वरित हो गए हैं। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए डिजिटल मीडिया और सभी श्रेणियों के पत्रकार जो काम कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है।


पुरस्कार के लिए आई प्रविष्टियों की दी जानकारी

विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज कुमार शुक्ला ने आयोजन में आई प्रविष्टियों की जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने आयोजन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि अपने दिवंगत पत्रकारों की स्मृति को जीवित रखने और अपने साथी पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता के लिए प्रेरित करेगा।

यह थे मौजूद

आयोजन में साहित्यकार मुरलीधर चांदनीवाला, समाजसेवी अनिल झालानी, शहर के फिल्म निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र छाजेड़, ओमप्रकाश त्रिवेदी, उमेश मिश्रा, गोविंद उपाध्याय, नरेंद्र जोशी, अरुण त्रिपाठी, सीएम राइज स्कूल के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, एडवोकेट सुनील पारिख, डॉक्टर दिनेश भूरिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पुनीत जैन, अनवर कादरी सहित गणमान्य जन मौजूद थे।


इनकी स्मृति में इन्हें मिले पुरस्कार

श्रेणी : प्रिंट मीडिया

स्व. सुशील नाहर स्मृति पुरस्कार – आरिफ कुरैशी

स्व. सुरेश पंड्या स्मृति पुरस्कार – जितेंद्र श्रीवास्तव

स्व. प्रकाश उपाध्याय स्मृति पुरस्कार – अदिति मिश्रा


श्रेणी : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

स्व. प्रकाश खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार – यशवंत सिंह राठौर

स्व. गोपाल सिंह कुशवाह स्मृति पुरस्कार – चंद्रशेखर सोलंकी

स्व. रमेश ललवानी स्मृति पुरस्कार – सुधीर जैन

 

 

 

 

 

 


श्रेणी : डिजिटल मीडिया

स्व. रमाकांत शुक्ल स्मृति पुरस्कार – हेमंत भट्ट

स्व. चांद शर्मा स्मृति पुरस्कार – असीमराज पांडेय

स्व. अशोक डोसी स्मृति पुरस्कार – दिव्यराज सिंह राठौर

 

 

 

 


श्रेणी : फोटोग्राफी

स्व. गजानन शर्मा ‘मायडियर’ स्मृति पुरस्कार – चिंटू मेहता


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले भी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राजेंद्र केलवा, केके शर्मा, डीएन पंचोली, संजय पाठक, विकल्प मेहता, राजेश पुरोहित, जयदीप गुर्जर, विवेकानंद चौधरी, नीरज बरमेचा को सम्मानित किया गया।

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, डॉ. हिमांशु जोशी, सह सचिव रमेश सोनी, मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, राजेश पोरवाल, केके शर्मा, सिकंदर पटेल, दिव्यराज सिंह राठौर, प्रदीप नागौरा, दिलजीत सिंह मान, शुभ दशोत्तर, चंद्रशेखर सोलंकी, विशेष आमंत्रित सदस्य आरिफ कुरैशी, नीरज कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, उमेश मिश्रा, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, राजेश जैन ने किया। संचालन अदिति मिश्रा एवं नीरज बरमेचा ने किया। आभार यश शर्मा ‘बंटी’ ने माना

 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!