Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

ऑनलाइन गेम के टास्क में 12वीं के छात्र की गई जान, टाई से फंदे पर लटका, मुंह में टमाटर फंसा था

छात्र के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे

खबरगुरु (इंदौर) 30 मार्च। शहर के तुकोगंज इलाके में एक छात्र की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12वीं के छात्र ने ऑनलान गेम टास्क पूरा करने के चक्कर में जान दी। पुलिस के अुनसार छात्र जिस कमरे में था वह अंदर से बंद था। इसलिए आशंका है कि उसने सुसाइड किया होगा। वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

मृतक छात्र का नाम विवेक कोल्हे है। विवेक 12 कक्षा का छात्र था। मंगलवार दोपहर को वह अपने कमरे में था। काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ। अंतत: दरवाजा तोड़कर कमरा खोला गया। परिजनों ने देखा तो विवेक के मुंह में एक टमाटर फंसा था। हाथ-पैर और गला बंधा था। वह 6 फीट ऊंची जगह पर लटका हुआ था।  उसे तत्काल पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।

विवेक कोल्हे के पिता गुजराती स्कूल की बस चलाते हैं।मां घरों में काम करती है। बड़ा भाई रोहित नौकरी करता है। विवेक के बड़े भाई का रोहित का कहना है कि मौत की वजह कुछ और हो सकती है। पुलिस जांच कर रही है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!