Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: बदला मौसम का मिजाज, प्री-मानसून बारिश से भीगा शहर

खबरगुरु (रतलाम) 24 मई । मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसे प्री मानसून एक्टिविटी के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में गर्मी के तेवर भी नरम पड़ने लगे है। इधर मंगलवार सुबह शहर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई है। रतलाम में सुबह 5.30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में भी काफी कमी रिकॉर्ड की गई है।

तेज हवा चलने का सिलसिला पिछले तीन-चार दिनों से चल रहा था। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। सुबह बारिश के साथ मौसम में ठंडक घुल गई। लोगों को 2-3 दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले तीन-चार दिनों से तेज हवा चल रही थी। रात से हवाए तेज हो गई थी। आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। मंगलवार सुबह 5 बजे से 6:30 बजे तक हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया।

तापमान में तेजी से आएगी गिरावट

अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। कुछ शहरों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आ रही हवाएं) एक्टिव हो गई है। सोमवार से प्रदेशभर में प्री मानसून की हल्की बारिश शुरू हो गई है। अगले कुछ दिन इसका प्रभाव पूरे प्रदेश पर रहेगा। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!