Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : गर्मी के तेवर हुए तीखे, पारा पहुंचा 46 डिग्री के करीब :
तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा

रतलाम : गर्मी के तेवर हुए तीखे, पारा पहुंचा 46 डिग्री के करीब :तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा

खबरगुरु (रतलाम) 12 मई। मध्य प्रदेश के मौसम पर तूफान ‘मोचा’ का असर नहीं दिख रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। प्रंचड गर्मी के चलते लोग दिन भर परेशान रहे। वहीं बाजारों में भी सन्नााटा पसरा रहा। बीते चार दिनों में तापमान 40 डिग्री से बढ़कर 45 डिग्री के पार चला गया है। शुक्रवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री के पहुंच गया। रतलाम में आज एक बार फिर सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है।

शुक्रवार लोगों की सुबह सूरज देवता के तीखे तेवरों के साथ हुई। ऐसा लग रहा था तेज धूप और गर्मी के रूप में सूरज देवता अपना रौद्र रूप दिखा रहे हों। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकल नहीं रहे है। जरूरी काम होने पर घर से निकलते है और गर्मी से बचने के लिए कपड़े से शरीर को ढक कर निकल रहे है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रातें भी गर्म होने के चलते न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के रिकार्ड टूटने लगे है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी बढ़ने से लोगो के द्वारा कूलर व एसी का सहारा लिया जा रहा है क्योंकि गर्मी का असर अब पंखे से नहीं मिट रहा है।

सुबह 11 बजे के बाद से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आए। वहीं व्यापारी भी अपने दुकानों में बैठे पसीना पौंछते नजर आए। गर्मी के कारण लोग बार बार कंठ गीला कर रहे थे। सड़को पर लोग अपने गमछा व तौलिया को भिगाकर शरीर पौंछकर गर्मी को शांत कर रहे थे। महिलाएं भी स्वंय को पूरी तरह से ढक्कर ही बाजार में निकलती नजर आई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रतलाम, मंदसौर, नीमच जिलों में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा जिससे तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की भी संभावना व्यक्त की है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर कम नहीं होंगे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!