खबरगुरु (रतलाम) 29 अप्रैल 2020। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के तहत गुरुवार 30 अप्रैल को रतलाम शहर में फल विक्रय कार्य दोपहर से आरंभ किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य ने बताया कि शहर में फल विक्रय 128 वाहनों द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड के लिए दो वाहन रहेंगे जो अपने वार्ड में ही फल विक्रय कर सकेंगे। फल विक्रय के लिए पूर्व अनुमतियां निरस्त की जाकर उन्हीं व्यक्तियों को नए सिरे से अनुमति जारी की जा रही हैं। यह कार्य 30 अप्रैल की दोपहर पूर्व तक संपन्न कर लिया जाएगा परंतु किसी नए व्यक्ति को अनुमति जारी नहीं की जा रही है।
गुरुवार को फल विक्रय दोपहर से प्रारंभ होगा
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


