ख़बरगुरु (रतलाम), 27 सितंबर। दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजे जाने की मांग को लेकर बीती रात से अभिभाषक न्यायालय कक्ष के बाहर धरना देकर बैठे हुए थे। अभिभाषक गैंगरेप के आरोपियों को सीधे जेल भेजने के कोर्ट के निर्णय पर असंतोष जताकर धरने पर बैठे हुए थे। 17 घण्टे बाद मांग पूरी होते ही वकीलो का धरना समाप्त हुआ। पास्को एक्ट विशेष न्यायाधीश साबिर अहमद खान ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई करते हुए आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर विचार करते हुए न्यायाधीश ने उक्त आवेदन को पुलिस के अनुसंधान कर्ता को भेजने का निर्देश दिया ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दशरथ पाटीदार ने बताया हमारा धरना रातभर से जारी रहा , वकीलों की मांग पूरी हो गई है । न्यायालय द्वारा आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजे जाने का आदेश होने के बाद बाहर आकर लोगों भारत माता की जय के नारे लगाए।
दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजे जाने की मांग को लेकर जारी वकीलों का धरना समाप्त, आरोपियों का पुलिस रिमांड स्वीकृत
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


