उज्जैन (खबर गुरू) 23 फरवरी 2017 : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पर्यावरण बचाओ ई-रिक्शा एसोसिएशन उज्जैन, समिति द्वारा उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति अध्यक्ष अनोखीलाल उंदेरी ने बताया कि पर्यावरण हित को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के समस्त ई-रिक्शा चालकों ने एक एसोसिएशन का गठन कर निर्णय लिया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक आने-जाने के लिए स्वयं के खर्च पर नि:शुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। नि:शुल्क ई-रिक्शा चलाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जनजागृति लाना है। एडीएम, एसडीएम, आरटीओ व महाकाल मंदिर प्रशासक ने गत दिवस एक बैठक कर सभी वाहन चालकों को महाशिवरात्रि पर यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में ई-रिक्शा एसोसिएशन ने स्वयं के खर्चे पर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का सुझाव रखा, जिसमें बैठक में स्वीकार कर लिया गया। सिटी बस द्वारा कम खर्च पर श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा दी जाएगी।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा सुविधा
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


